uttarakhandउत्तराखण्ड
60 साल से अधिक उम्र के हाथी की टांडा रेंज में मौत, वन विभाग कर रहा कार्रवाई

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। मृत एक दांत का टस्कर था। उसका दांत सुरक्षित है। वन विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में हाथी का शव मिला था। उनकी उम्र 60 साल से अधिक है। वन विभाग की टीम हाथी का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।



