उत्तराखण्डचिंतन

4.1 की तीव्रता से उत्तरकाशी में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तरकाशी में आज यानि शनिवार सुबह-सुबह रिक्टर स्केल 4.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप उत्तरकाशी से 39 किमी पूर्व में टिहरी गढ़वाल के क्षेत्र में आया। भूकंप के झटके सुबह पांच बजकर तीन मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.72 और देशांतर 78.85 था। वहीं इसकी गहराई 28 किमी थी।

अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं मोडिफाइड मर्कली के अनुसार भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसे सभी ने महसूस किया होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button