उत्तराखण्डराष्ट्रीय

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार पर बोला हमला

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता के बेटे ने एक युवा लड़की को प्रोस्टिट्यूशन में जबरन धकेलने का प्रयास किया। लड़की ने मना किया तो वह झील में मृत पाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जानबूझकर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप भी लगाया इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए जन सभा के वीडियो में राहुल गांधी ने अंकिता हत्याकांड के बहाने भाजपा की विचारधारा को निशाने पर लिया। अंकिता के वाट्सएप चैट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का बेटा होटल चला रहा था। वहां 15 हजार रुपये में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही युवती को प्रोस्टिट्यूशन के लिए विवश किया जा रहा था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस हत्याकांड के आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर इस मामले में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा की महिलाओं को लेकर यही विचारधारा है। इस विचारधारा के साथ भाजपा कभी सफल नहीं हो सकता। राहुल की सभा में एक मिनट का मौन रख अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने राहुल का जताया आभार

केरल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित पार्टी कार्यकर्त्ता अंकिता को न्याय दिलाने के समर्थन में हाथों में तख्ती लिए हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस यात्रा का फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने इतनी दूर पदयात्रा में हमारे दर्द को आवाज दी और हमारी बेटी के लिए न्याय मांगा। राहुल गांधी ने इससे पहले भी अंकिता हत्याकांड को दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए ट्वीट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News