राष्ट्रीय

आबकारी नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने का आदेश

नई दिल्ली:- आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को फिर झटका लगा है। ताजा मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। सीएम केजरीवाल के साथ ही राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा आरोपित चनप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत सात म‌ई तक बढ़ाई गई है। तीनों को‌ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था।

अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल और के. कविता को सात मई को दो बजे वीजियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए। उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन  निदेशालय द्वारा 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अदालत ने 15 अप्रैल को मामले की सुनवाई की, लेकिन ईडी का जवाब आने तक केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button