uttarakhandउत्तराखण्ड

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी की एसओपी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर एसओपी जारी कर दी है, जिसके तहत सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं वहीं सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ करने को कहा गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसओपी जारी की गई। एसओपी में एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद उत्‍तराखंड के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, विभाग ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाए और उसे आइसोलेशन में रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News