uttarakhandउत्तराखण्ड

दून पुलिस ने लोकसभा चुनावों से पहले चलाया सत्यापन अभियान, 1 हज़ार से अधिक मकान मालिकों के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

देहरादून:- लोकसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर देहरादून जिले में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा डोर टू डोर जाकर किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू नौकरों व संदिग्धों व्यक्तियों का सत्यापन किया। व्यापक स्तर पर चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान कुल 6372 लोगों का सत्यापन कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी जुटाई गई। किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 01 हज़ार से अधिक मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिससे 01 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 278 संदिग्धों को संबंधित थाने, चौकियों पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिनियम के तहत 154 संदिग्ध व्यक्तियों के चालान कर 48 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। संधिक्त अवस्था में मिले 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में लाकर दाखिल किया गया। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया है। जिससे संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार प्रभावी पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग. अलग टीमों द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी, ठेली वालों, स्क्रैप डीलर, कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग.अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 6372 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 1015 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 278 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही 154 संधिक्त व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इस दौरान विंभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अवस्था में खड़े 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में दाखिल किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News