हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति में फंसे 105 पर्यटकों को प्रशासन ने सकुशलता से निकाला बाहर

लाहौल-स्पीति में फंसे 105 पर्यटकों को प्रशासन ने देर रात करीब दो बजे रेस्क्यू कर लिया है। ग्रांफू-काजा मार्ग पर एचआरटीसी की बस और अन्य 20 छोटे वाहनों में 105 लोग फंस गए थे। एसपी लाहौल मानव वर्मा ने बताया कि डोहरनी नाले में बाढ़ आने से पर्यटकों समेत 105 लोग फंस गए थे। एक गाड़ी को भी बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर कोकसर पहुंचाया गया है। यहां इनके खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस, प्रशासन और बीआरओ ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया।

भूस्खलन से लाहौल में ग्रांफू-काजा और उदयपुर-पांगी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी गिरे हैं। इससे घाटी में ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश से सेब ओर नाशपाती के सीजन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News