उत्तराखण्ड

केदारनाथ के गर्भगृह में अब श्रद्धालु भी कर सकेंगे दर्शन

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु अब गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। अब तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की इस वर्ष मई और जून में गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ये प्रतिबंध रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण लगाया गया था। प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु  मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना कर सकेंगे। बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए मंदिर में दर्शनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

अब श्री केदारनाथ मंदिर में सुबह चार बजे के स्थान पर पांच बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। अपराह्न तीन बजे से पौने पांच बजे तक भोग, पूजा व सफाई के लिए कपाट बंद रहेंगे। शाम को श्रृंगार पूजा के बाद रात नौ बजे दोबारा कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजा सुबह पांच बजे से संपन्न हो रही है।

इस दौरान भी तीर्थयात्री धर्मदर्शन कर रहे हैं। शाम को विभिन्न पूजाओं के बाद रात नौ बजे कपाट बंद हो रहे हैं। अभी तक 901081 श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम  और 831600 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। दोनों धामों में  1732681 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News