उत्तराखण्ड

देहरादून में DM का छापा, सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बड़ा घोटाला उजागर, 47 स्टांप चोरी के मामले सामने

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। इस छापेमारी में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री से लेकर स्टांप शुल्क चोरी तक के मामले शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख पत्र संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में ही पाए गए।

डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री की गई है जिन पर विक्रय प्रतिबंध लागू है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। जांच में धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामलों की पहचान की गई है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियाओं की अनदेखी जैसी कई खामियां भी उजागर हुई हैं। जिला प्रशासन इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर रहा है और जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीएम सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि पूर्व में तैनात सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की भी गहन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News