राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईडी को लिखा पत्र, पेशी की तारीख में कुछ हफ्तों के लिए बढ़ाने का किया अनुरोध

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रवर्तन निदेशालय से अनुरोध किया कि उनकी पेशी की तारीख कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दी जाए, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी  को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने अब घर पर आराम की सलाह दी है, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने ED को पत्र लिखकर कहा कि उनकी पेशी की तिथि को अगले कुछ हफ्तों के लिए बढ़ा दिया जाए जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में 23 जून को तलब किया है, कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सोनिया को हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें सोमवार की शाम छुट्टी मिली। वहीं इसी मामले में ईडी ने राहुल गांधी से पांच दिनों में लगभग 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की व इस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम  के तहत उनके बयान दर्ज किये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News