राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेता जयवीर शेरगिल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी पर जमीनी हकीकत की अनदेखी करने का लगाया आरोप

भारतीय कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेता जयवीर शेरगिल ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है, वहीं राहुल गांधी की युवा टीम के साथी माने जाने वाले जयवीर शेरगिल ने पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी पर जमीनी हकीकत की अनदेखी करने का आरोप लगाया, यह भी कहा कि पार्टी में निजी हितों को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि सार्वजनिक और राष्ट्रीय हितों की अनदेखी की जा रही है। शेरगिल ने अपने पत्र में कहा कि प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णय निर्माताओं की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

वहीं जयवीर शेरगिल पेशे से वकील हैं और कांग्रेस के युवा नेताओं में प्रमुख लोगों में से एक थे, वह पंजाब का रहने वाले हैं।  इसे पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद भी शामिल हैं, जो अब भाजपा सरकार में अहम पदों पर हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News