उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव पर करेंगे हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अक्टूबर को दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इसे पार्श्व गायक और पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम ने स्वर दिया है। सीएम योगी 23 अक्टूबर को हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। श्री हनुमान चालीसा का यह नया गीत मधिर, सुखदायतक और भव्य है। इस दौरान सोनू निगम अयोध्या में श्रोताओं को अपनी गायिकी से मंत्रमुग्ध करेंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

इस बार अयोध्या में करीब 17 लाख  मिट्टी के दीये जलाएं जाएंगे। जिसमें गाय के गोबर से बने 1 लाख 25 हजार से ज्यादा दीये अयोध्या को रोशन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देश-विदेश के कालकार अपनी प्रस्तुति देंगे। छोटी दिवाली के दिन पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News