उत्तराखण्ड

सीएम धामी आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे अपनी सरकार की रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और भाजपा सरकारों की प्रगति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे और विकास का भावी एजेंडा साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी बीते दिन से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। प्रवास पर जाने से पूर्व उन्होंने शासन के अधिकारियों से अपनी सरकार के अब तक कार्यकाल में लिए गए फैसलों, कार्रवाइयों और प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों से संबंधित ब्योरा लिया। ये ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सरकारों की प्रगति और भावी एजेंडे के बारे में जानकारी देनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News