उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 6 जिलों में 23 जुलाई को बरसेंगे मेघ, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिलों के लिए कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर शनिवार को यलो अलर्ट रहेगा। वहीं रविवार को देहरादून व बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 व 26 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं मगर कोई अलर्ट नहीं है। 26 के बाद एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश रही। इसमें लोहारखेत, शामा, रामनगर, पौड़ी, नरेन्द्रनगर आदि में भारी बारिश दर्ज की गई। पंचेश्वर में 28.5, मसूरी में 24 व नैनीताल में 15.5 एमएम बारिश हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News