उत्तराखण्ड

पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती रात को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

राज्यपाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और उनके उपदेश हमें अलौकिक मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का प्रत्येक अवतार मनुष्य को जीवन जीने कि नई सीख देता है। उनकी प्रेरणा मनुष्य को सफल एवं समृद्धि बनाती है। जब-जब धर्म की हानि हुई भगवान श्री कृष्ण ने विभिन्न अवतारों में धर्म एवं संसार की रक्षा की है।

 

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सविता कपूर समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News