मुख्यमंत्री पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगाने के मामले को लेकर गंभीर, इस तरीके की हरकतों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगाने के मामले को लेकर गंभीर, इस तरीके की हरकतों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में लैंड जिहाद को लेकर सख्त नजर आ रहे है, वहीं पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने और जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है।

चिन्यालीसौड़ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो रही हैं। कानून अपना काम कर रहा है। लेकिन, जो सौहार्द व कानून व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *