मुख्यमंत्री धामी ने शिशु सदन केदारपुरम से आए बच्चों से भेंट कर उनके साथ किया भोजन ग्रहण

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। वहीं मुख्यमंत्री धामी एवं धर्मपत्नी गीता ने बच्चों के साथ शिशु सदन केदारपुरम से आए निराश्रय बच्चों से भेंट कर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।

May be an image of 8 people and table

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय भी प्राप्त किया। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

May be an image of 8 people and table