उत्तराखण्ड

दिल्ली के चांदनी चौक में लगी भीषण आग,12 दमकल की गाड़ियां मौके पर

 

दिल्ली : मशहूर चांदनी चौक में आज तड़के आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट धू.धू करके दुकानें जलने लगी। स्थानीय लोग जब जागे जागे तो देखा तो उसे बुझाने की कोशिश की। आग इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोगों की काबू में नहीं थी बुझा पाना इस लिए मौके पर आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियां कोशिश में जुटी हुई हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला हैं लेकिन शुरूआती जांच से लगता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी । आग से अभी किसी की मौत की सूचना नहीं मिली हैं कि लेकिन ताजा तस्वीरें और वीडियो जो सामने आये हैं उससे यह लगता हैं कि दुकानों पर रखा सामान जलकर खाक हो गया हैं। आग काफी ज्यादा फैली हुई नजर आयी इस लिए काग पर काबू पाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को पहुंचना पड़ा। फिलहाल आग को काबू करने की कोशिश की जा रही हैं।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News