उत्तर प्रदेश

लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, सीएम योगी ने जाना घायलों का हालचाल

हजरतगंज महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लेवाना की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, यह आग आज सुबह लगभग 8:30 बजे लगी है, होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, मौके पर 15 दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, अब तक 18 लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा चुका है, अभी और कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, वहीं, दो की मौत की मौत की खबर आ रही है, इस घटना पर सीएम योगी ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेवाना होटल में लगी आग का संज्ञान लिया है, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

सीएम योगी ने जाना दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने लखनऊ स्थित एक होटल में आग लगने की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से सिविल अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों का नि:शुल्क उपचार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News