uttarakhandउत्तराखण्ड

नैनीताल में सीएम धामी की समीक्षा बैठक

आज नैनीताल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं वनाग्नि के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को ग्राउण्ड जीरो पर रहकर कार्मिकों का मनोबल बनाए रखने के साथ ही जंगलों में आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरणों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही अधिकारियों को सुगमता के साथ जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने और तेजी से सूख रहे जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतारने और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस बार कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर से आए श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी गई और भविष्य में भी इसी तर्ज पर अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन का कार्य किया जायेगा। भीमताल में पार्किंग बनाने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News