उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से, सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप पर होगी चर्चा

दिल्ली:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास पर है। आज मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करने का समय तय है। वह प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही देहरादून, रामनगर, टनकपुर के लिए नई रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News