मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत, तीन घायल – Parvat Sankalp News

मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत, तीन घायल

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास रविवार को एक कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह कार सवार श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से टकरा गई।

इस दौरान दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर(56) निवासी ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोविंद प्रसाद पुत्र स्व. भगवती प्रसाद (50) और रोशनी देवी(50) पत्नी दिनेश, निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर जाकर घायलों को निजी वाहन से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *