uttarakhandउत्तराखण्ड

हरिद्वार जिला जेल में धूमधाम से मनाई गई होली, कैदियों ने एक दूसरे पर जमकर फूलों व रंगों की वर्षा

हरिद्वार:-  हरिद्वार में हर तरफ होली का उल्लास है। वहीं, जिला कारागार रोशनाबाद में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों के साथ ही कैदियों ने भी जमकर होली खेली। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष (निरंजनी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने भी शामिल होकर जमकर रंग गुलाल उड़ाया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिला कारागार के अंदर सभी पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। होली का पर्व भी सभी के साथ मिलकर मनाया गया। त्योहारों पर आयोजन करने का उद्देश्य बंदी और कैदियों में सकारात्मकता लाना है। उन्होंने बताया कि होली के आयोजन में बंदी कैदियों ने भी प्रस्तुति दी। इसके बाद रंग गुलाल और फूलों की होली खेली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News