उत्तराखण्डराजनीति

किशोर उपाध्याय थाम सकते हैं भाजपा का दामन ?

देहरादून: भाजपा द्वारा कुछ सीटों पर गहन मंथन चलने का राज आम नहीं हो रहा है लेकिन टिहरी विधान सभा सीट पर सबकी नजरे गड़ी हैं इस पर न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने अपने पत्ते खोले हैं। लेकिन सत्ता के गलियारों से ये खबर छन कर आ रही है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं, अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा पर टिका है। जैसा कि आपको मालूम है कि भाजपा द्वारा टिहरी सीट पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने को लेकर इस तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। यही नहीं हाल के दिनों में उपाध्याय की भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात से भी उनके भाजपा में जाने की चर्चा को गर्म थी। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऐसी किसी भी तरह की कोई जानकारी होने से इन्कार किया।
बहरहाल उम्मीदवार की घोषणा में बिलम्ब किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चा को तूल दे रहा है, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कभी भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया। गौरतलब है कि हाल ही में जब कांग्रेस ने किशोर को पार्टी में सभी पदों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था तब भी उनके भाजपा की तरफ रुख करने की चर्चा तेजी से चली थी। यही नहीं कुछ दिन पहले उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की थी। तब उनकी ओर से यही कहा गया कि वे वनाधिकार आंदोलन के मामले में सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News