uttarakhandउत्तराखण्ड

विधायक शैला रानी रावत के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा दफ्तर में तैयारी सीएम धामी भी पहुंच रहे

देहरादून :- केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत के कल देर रात एक अस्पताल में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बालवीर रोड भी लाया जाएगा फिलहाल उनका पार्थिव शरीर मैक्स हॉस्पिटल में है जहां परिजन मौजूद हैं शैला रानी रावत के पार्थिव शव को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली पहुंच चुके थे सीएम दिल्ली से रवाना हो रहे हैं पहले जॉली ग्रांट एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और हेलीपैड से वह सीधा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय में शैला रानी रावत के पार्टी के पार्थिव शव को अंतिम दर्शन के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उखीमठ ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News