उत्तर प्रदेश

रायबरेली में दबंग ने मचाया उत्पात, डायल 112 की गाड़ी को फूंक डाला

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को दबंग ने जमकर उत्पात मचाया। डायल 112 के वाहन को फूंक दिया गया। पुलिस से हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मिल एरिया थाना इलाके के उमरा गांव का है। यहां का रहने वाला रामकिशोर गांव में आए दिन लोगों के साठ मारपीट और दबंगई करता है। सुबह उसने यहीं के रहने वाले मोहन को किसी बात पर लाठी से पीट दिया।

इससे उसका हाथ टूट गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो रामकिशोर घर से फरसा ले आया। गांववालों को दौड़ा लिया। रामकिशोर की दबंगई से दहशत में आए गांववालों ने डायल 112 को मामले की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी रामकिशोर ने पुलिस के वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसा बरामद कर लिया गया है। पुलिस की गाड़ी जल गई है। हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News