हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज सुबह एक बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक के पास एक निजी बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक के अनुसार बस अवाहदेवी से जाहू वाया चंबोह, बस्सी, मनोह रूट पर चलती है। बस्सी चौक से थोड़ा पीछे ही स्टेयरिंग फ्री होने से बस दायीं ओर लुढ़क गई। हालांकि बस आम के पेड़ से अटक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यदि बस आम के पेड़ से न अटकती तो 50 फीट नीचे बस्सी से हमीरपुर सड़क पर लुढ़क जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 से 30 यात्री थे। सुबह के समय होने के कारण अधिकतर ऑफिस जाने वाले यात्री इसी बस से आते हैं। गनीमत यह रही कि किसी यात्री, चालक व परिचालक को चोट नहीं लगी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News