उत्तर प्रदेशहिमाचल प्रदेश

बदायूं रोडवेज की 50 प्रतिशत बसों में फॉग लाइट नहीं, कोहरे में हादसे का खतरा बरकरार

बदायूं:- बदायूं रोडवेज की 50 प्रतिशत बसों में अब तक फॉग लाइट नहीं लग सकी हैं, ऐसे में कोहरे में हादसा होने का डर बना रहेगा। डिपो के पास कुल 137 बसें हैं, जिसमें से अब तक केवल 55 बसों में ही फॉग लाइट लगाने का काम पूरा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बाकी बसों में भी फॉग लाइट, पीली ट्यूब, रिफ्लेक्टर, आई केट लगाई जा रही हैं, ताकि कोहरे में भी सामने और पीछे से आने वाला वाहन को दूसरे चालक पहचान सकें। अगले दो तीन दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अभी दिल्ली, अलीगढ़ समेत लंबे रूटों पर जाने वाली करीब 55 बसों में फॉग लाइट लगाई गईं हैं, जबकि सुबह और शाम में कोहरा हो रहा है। एआरएम ने कहा कि बसों में फॉग लाइटें लगवाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी बसों में लाइटें लगवा दी जाएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News