uttarakhandउत्तराखण्ड

भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया गंभीर मामला, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज का आरोप

देहरादून:- पुरोला से भारतीय जनता पार्टी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने थाना नेहरू कॉलोनी में दो युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने गाली गलौज करने व घर में जबरन प्रवेश करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना कल की बताई जा रही है, विधायक की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरोला विधानसभा के ही दो युवक अतुल पवार व कुलदीप पवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह के मुताबिक विधायक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल नेहरू कॉलोनी का विधायक आवास है जिसे ट्रांजिट हॉस्टल भी कहते हैं वही जानकारी के मुताबिक आरोपी युवकों ने भी एक शिकायत विधायक के खिलाफ दी हैं हालांकि पुलिस ने किसी शिकायत से इंकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News