उत्तराखण्ड

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी ने किया नामांकन

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय से विधानसभा भवन तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

भाजपा ने राज्यसभा की खाली सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री पृथ्वी सिंह विकसित की बेटी डॉ. कल्पना सैनी को टिकट दिया है। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। डा. कल्पना सैनी के प्रतिनिधि ने मंगलवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। आज दोपहर को सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. कल्पना सैनी ने नामांकन पत्र जमा कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News