Uttrakhand

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन में 40 पदों पर Engineers की पदोन्नति प्रक्रिया पर विवाद, आंदोलन की तैयारी

UPCL में 40 रिक्त पदों पर Engineers की पदोन्नति मांग तेज, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

पटना। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में 40 रिक्त पदों को लेकर Assistant Engineers और अन्य अधिकारियों की पदोन्नति की मांग तेज हो गई है। Engineers Association के महासचिव इंजीनियर राहुल चानना ने कहा कि हाईकोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जो अंतिम वरिष्ठता सूची (Final Seniority List) जारी की गई है, उस पर किसी भी तरह का स्थगन आदेश (Stay Order) वर्तमान में प्रभावी नहीं है।

साथ ही पदोन्नत सहायक अभियंता द्वारा दायर अवमानना याचिका (Contempt Petition) को 3 जनवरी 2026 को खारिज कर दिया गया है। इसके बावजूद, सीधी भर्ती के Assistant Engineers पिछले 16 सालों से अपनी पहली पदोन्नति से वंचित हैं। इस लंबित स्थिति को लेकर इंजीनियरों में गहरा रोष व्याप्त है।

UPCL में रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Engineers Association की चेतावनी और आंदोलन की तैयारी

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने साफ किया है कि वह हमेशा से वार्ता के माध्यम से न्यायोचित मांगों के समाधान के पक्ष में रही है। इस गंभीर मुद्दे पर भी बीते कई वर्षों से प्रबंधन के साथ संवाद किया गया, लेकिन लंबी धैर्य के बावजूद Promotion प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी

एसोसिएशन ने पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पदोन्नति जल्द लागू नहीं की जाती है, तो पहले से प्रेषित नोटिस के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 7 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन भी यथावत रहेगा।

राहुल चानना ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों के अधिकार और न्यायोचित मांगों की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करके कर्मचारियों के हक दिलाए जाएं, ताकि लंबे समय से चले आ रहे तनाव और रोष को समाप्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News