उत्तराखण्ड

खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, माला पहनाकर सीएम धामी ने बीजेपी में दिलाई सदस्यता

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, खटीमा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से प्रभावित होकर बीजेपी से जुड़ने की बात कही।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय खटीमा दौरे पर हैं, अपने दौर के दूसरे दिन सीएम धामी ने खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर को माला पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई, उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी परिवार में शामिल पर होने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में सभी लोगों का बीजेपी परिवार में वो स्वागत और अभिनंदन करते हैं, साथ ही यह भी विश्वास जताते हैं कि वो बीजेपी को मजबूत करने का काम करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News