उत्तराखण्डचिंतन

बदरीनाथ हाईवे के पास अल्टो कार खाई में गिरी,दो की मौत

ऋषिकेश: उत्तराखण्ड के लिए हादसे का दिन कहा जायेगा जहां एक नहीं कई दुर्घटनाओं में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मौते हुई हैं। खबर है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मुनिकीरेती के तहत ब्रह्मपुरी के निकट एक अल्टो कार खाई में गिर गई जिसमे दो लोगों की दुःखद मौत की खबर है जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। आल्टो में सवार सभी लोग नरेंद्र नगर के रहने वाले हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हालांकि तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसा आज मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे । पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों की शिनाख्त कर ली है प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे जो शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे। दुर्घटना में कार में सवार रामदयाल (56 वर्ष) पुत्र बुद्धि दास निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल और संजय निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल शामिल है। घायलों में विकास भट्ट(30 वर्ष) निवासी पावकी देवी पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार(22 वर्ष) निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News