जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत 50 से ज्यादा नेताओं ने दिया इस्तीफा – Parvat Sankalp News

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत 50 से ज्यादा नेताओं ने दिया इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी को आज एक बार फिर झटका मिला है। एक तरफ पार्टी गुलाम नबी आजाद के जाने के बाद डैमेज कंट्रोल करने के प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ पार्टी से नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। आज पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी समेत 50 से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ने की घोषणा की है।

यह भी पढें:- https://parvatsankalpnews.com/supreme-courts-decision-on-gujarat-2002-riots/

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, पूर्व विधायक बलवान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासिचव विनोद मिश्रा, विनोद शर्मा, नरिंद्र शर्मा समेत 50 से ज्यादा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी नेताओं ने जम्मू में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस का दामन छोड़ कर गुलाम नबी आजाद को समर्थन देने का एलान किया है।

यह भी देखें:- https://fb.watch/fdtXQ1ceuc/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *