रुड़की में प्रेम-प्रसंग के शक में डबल मर्डर, पड़ोसी युवक और बहन की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप – Parvat Sankalp News

रुड़की में प्रेम-प्रसंग के शक में डबल मर्डर, पड़ोसी युवक और बहन की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप

रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ी कला गांव में प्रेम-प्रसंग के शक को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद अपने ही घर पहुंचकर बहन को भी गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक के बाद एक हुई दो हत्याओं से गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस बल तैनात किया गया है।

पड़ोसी युवक को गोली मारने का आरोप

पुलिस के अनुसार झबरेड़ी कला निवासी अमन को अपनी बहन रूपा के पड़ोस में रहने वाले मुन्ना और सूरज के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर शक था। इसी बात को लेकर करीब एक साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पुरानी रंजिश और इसी विवाद को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया। आरोप है कि अमन तमंचा लेकर पड़ोस में रहने वाले मुन्ना के घर पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली

पड़ोसी युवक पर गोली चलाने के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। गोली लगने से रूपा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।एक ही घटनाक्रम में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव में पुलिस बल तैनात

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी देहात अभय सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा आरोपी के पास कहां से आया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। शुरुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *