देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके शासकीय आवास पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती रहे।
महेंद्र भट्ट ने यह भी कामना की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।