बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने CM धामी से की मुलाकात, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं – Parvat Sankalp News

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने CM धामी से की मुलाकात, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

देहरादून:- श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा बदरीनाथ और बाबा केदार से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़े, ऐसी कामना है। साथ ही उन्होंने बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीनाथ से मुख्यमंत्री पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखने की प्रार्थना की।

Screenshot

हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री धामी के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार की कृपा हमेशा बनी रहे।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *