मसूरी में व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत; दिल्ली से घूमने आया था शिवम – Parvat Sankalp News

मसूरी में व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत; दिल्ली से घूमने आया था शिवम

मसूरी:- उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से एक 20 वर्षीय युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवम मसूरी घूमने के लिए आया था।

एसएसआई सतेंद्र भाटी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शिवम लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *