उत्तर प्रदेश में चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के हुए तबादले – Parvat Sankalp News

उत्तर प्रदेश में चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में आज चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अफसरों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जबकि अभी तक खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहीं आईएएस निशा को प्रतीक्षारत किया गया है। आईएएस डॉ. सरोज कुमार को विशेष सचिव, सचिवालय प्रशासन के पद पर तैनाती दी गई है।

अभी तक वह विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर कार्य कर रही थीं, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर रहे आईएएस ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *