कोरोना का कहर, देश में 17,135 नए कोरोना केस – Parvat Sankalp News

कोरोना का कहर, देश में 17,135 नए कोरोना केस

देश में नए कोविड मरीजों की संख्या में रोज उतार-चढ़ाव आ रहा है। बुधवार को देश में 17,135 नए मरीज मिले। हालांकि, सक्रिय केसों में कमी आई है। 47 और लोगों की मौतों के साथ देश में कोरोना से अब तक कुल 5,26,477 मौतें हो चुकी हैं।

बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 1,37,057 रह गए। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,135 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस की तुलना कुल मामलों से करें तो ये 0.31 फीसदी हैं, जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.49 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय में 2,735 मामलों की कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *