उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम वैज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। सभी जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है, वहीं कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *