यूपी में हेलीकॉप्टर से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी – Parvat Sankalp News

यूपी में हेलीकॉप्टर से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी

कांवड़ यात्रा आज से विधिवत शुरू हो गई है। विभिन्न प्रदेशों से हरिद्वार पहुंचने वाले करोड़ों कांवड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। काफी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच भी चुके हैं। इस बीच कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में अलर्ट किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा के तीन मार्गों पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के साथ ही सावन महीने की भी शुरुआत हो रही है। गुरुवार रात से ट्रैफिक प्लान भी लागू कर दिया गया है। हाईवे पर भारी वाहन दिन के समय बंद कर दिए जाएंगे।

 

कांवड़ यात्रा का समापन 26 जुलाई को होगा। डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 14 से 19 जुलाई तक भारी वाहन बंद रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही चल सकेंगे। 20 से मेला समाप्ति तक हरिद्वार, दिल्ली, हरिद्वार देहरादून हाईवे पर पूरी तरह से भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। वहीं कई इलाकों में सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले 14 से 26 जुलाई तक यात्रा मार्ग के किनारे शराब और मांस बेचने वाली सभी अवैध दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *