केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को जाएंगें जयपुर , उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता – Parvat Sankalp News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को जाएंगें जयपुर , उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को जयपुर में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी, बिजली और आम हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, जल, बिजली, आर्थिक और सामाजिक नियोजन के क्षेत्रों के साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

हमेशा की तरह क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले परिषद की एक स्थायी समिति की बैठक की जाएगी। जिसमें परिषद के समक्ष रखी जाने वाली कार्यसूची के एजेंडा की जांच और प्राथमिकता तय की जाएगी। होटल रामबाग पैलेस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में सात प्रमुख एंजेडों पर मंथन होगा।

वहीं बैठक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। आतंरिक सुरक्षा को लेकर नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री-उपराज्यपाल शामिल होंगे। राज्यों की आंतरिक सुरक्षा, बॉर्डर सिक्योरिटी, साइबर अपराध, सीमा पार से नशाखोरी सहित कई विषयों पर बैठक में चर्चा होंगी। काउंसिल की बैठक में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न आंतरिक और बाहरी मुद्दों पर मंथन होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *