एक्शन मोड में दिखे परिवहन मंत्री, रोडवेज ढाबे का किया निरीक्षण – Parvat Sankalp News

एक्शन मोड में दिखे परिवहन मंत्री, रोडवेज ढाबे का किया निरीक्षण

दिल्ली से देहरादून लौटते हुए परिवहन मंत्री चन्दन रामदास ने खतौली स्थित रोडवेज परिवहन द्वारा अनुबंधित साक्षी ढाबे पर औचक निरीक्षण कर ढाबे पर सफाई व खाने का निरीक्षण किया। ढाबे पर रूकी रोडवेज बस की सवारीयों से बातचीत कर खाने की व अन्य व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी ली।

ढाबे मालिक को सख्त निर्देश दिए की सवारीयों को रेट लिस्ट के अनुसार खाना दिया जाए व कोई भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री चंदन राम दास की तबियत खराब हो गयी थी जिस कारण उनको दिल्ली अस्पताल में भर्ती होना पढ़ा था,  हालाँकि अब मंत्री चंदन राम दास स्वस्थ होकर दिल्ली से देहरादून लौट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *