उत्तराखंड में झमाझम बारिश, आज चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, आज चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दिन झमाझम बारिश हुई, तो कहीं हल्की बूंदा बांदी हुई। वहीं , आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में तीव्र बौछार और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र से शनिवार को जारी जानकारी के मुताबिक, रविवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।   वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं इसी तरह की बारिश की संभावना जताई गई है।

चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग हैं खुले

वहीं बारिश के चलते प्रदेश में शुक्रवार देर रात तक बंद 112 सड़कों में से 26 सड़कों को खोल दिया गया है जबकि बीते शाम तक 57 सड़कें और बंद हो गईं। शाम तक प्रदेश में कुल 169 सड़कें बंद थीं। सड़कों को खोलने के लिए 244 जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। चारों धामों को जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। 

भूस्खलन जोन से हाईवे हुआ प्रभावित

प्रदेश में बीते शाम तक कोई भी नेशनल हाईवे बंद नहीं था। चमोली में सिरोहबगड़ में सक्रिय भूस्खलन जोन में हाईवे दिनभर खुलता, बंद होता रहा। इसके अलावा राज्य के 16 प्रमुख मार्ग, छह जिला मोटर मार्ग, छह अन्य जिला मार्ग, 64 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 77 सड़कें पीएमजीएसवाई की बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें कार्य कर रही हैं। नेशनल हाईवे पर 78, स्टेट हाईवे पर 13 जिला मार्गों पर आठ, अन्य जिला मार्गों पर सात, ग्रामीण सड़कों पर 58 और पीएमजीएसवाई की सड़कों पर 80 जेसीबी को लगाया गया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *