केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर एम्स में जन औषधि केंद्र और पेट स्कैन सुविधा का किया शुभारंभ – Parvat Sankalp News

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर एम्स में जन औषधि केंद्र और पेट स्कैन सुविधा का किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एम्स पहुंचे। एम्स में उन्होंने सबसे पहले जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद पेट स्कैन का शुभांरभ किया।  इसके साथ ही पेट स्कैन सुविधा देने वाला एम्स प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। इस दौरान नड्डा ने मरीजों से भी बात की। इसके बाद नड्डा ने  तीमारदारों के लिए बनने वाले 250 बिस्तर के विश्राम सदन का शिलान्यास किया। अंत में केंद्रीय मंत्री एम्स के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *