एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को डंपर ने मारी टक्कर, बस चालक की मौत, पांच लोग घायल – Parvat Sankalp News

एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को डंपर ने मारी टक्कर, बस चालक की मौत, पांच लोग घायल

बीती रात एक्सप्रेसवे पर सकरावा थाना क्षेत्र में अमेठी से दिल्ली जा रही सत्तर सवारियों से भरी स्लीपर बस को चालक ने पेशाब करने के लिए पीली पट्टी पर रोका था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक व डंपर चालक समेत बस में बैठी चार सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकाल कर यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई एवं सौरिख में उपचार के लिए भेजा। रास्ते में बस चालक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *