यूपी में शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर – Parvat Sankalp News

यूपी में शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश शासन ने आज सुबह 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों की सूची में डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। सुलतानपुर में तैनात विपिन कुमार मिश्रा का चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में तबादला किया गया है।

आईपीएस एसके भगत को चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। आईपीएस राकेश प्रकाश सिंह को सीतापुर से मिर्जापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाकर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *