परिसीमन को लेकर बढ़ी सियासत, क्षेत्रफल के आधार पर बदलाव की मांग, 16 दिसंबर को रैली – Parvat Sankalp News

परिसीमन को लेकर बढ़ी सियासत, क्षेत्रफल के आधार पर बदलाव की मांग, 16 दिसंबर को रैली

पर्वतीय जिलों से लगातार पलायन हो रहा है। इससे यहां पर जनसंख्या घटती जा रही है। ऐसे में विधानसभा और लोकसभा की सींटों का परिसीमन जनसंख्या बजाय क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए। यह बात उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीके बहुगुणा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. वीके बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा में सीटों का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो पर्वतीय क्षेत्रों में विधानसभा और लोकसभा की सीटें घट जाएगी। इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे।

इसको लेकर 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में रैली निकाली जाएगी। इसमें तमाम सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। इस दौरान मनोज ध्यानी, एलपी रतूड़ी, सीएस नेगी, टीएस नेगी, वीके धस्माना, वीपी नौटियाल एवं आशुतोष कोठारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *