महाराजपुर में कार की डिक्की से पकड़ा प्रतिबंधित मांस, आरोपी की तलाश जारी – Parvat Sankalp News

महाराजपुर में कार की डिक्की से पकड़ा प्रतिबंधित मांस, आरोपी की तलाश जारी

महाराजपुर: महाराजपुर पुलिस ने सोमवार रात एक कार की डिक्की से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। कार की चेकिंग के दौरान कार सवार लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पुरवामीर चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि एक कार से प्रतिबंधित पशु का मांस कानपुर की तरफ कुछ लोग ले जा रहे हैं। इस पर पुरवामीर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ छिवली नदी के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार तेजी से कानपुर जा रही थी। पुलिस टीम के पीछा करने पर कार सवार तिवारीपुर गांव के पास कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम ने कार की डिक्की से प्रतिबंधित पशु का करीब तीन कुंतल मांस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया चौकी प्रभारी पुरवामीर की ओर मामला दर्ज किया गया है। कार बूढ़पुर मछरिया नौबस्ता निवासी रूबी के नाम दर्ज है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, बरामद हुए मांस के नमूने को मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह ने एकत्र किए हैं। इसकी लैब में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *